दिल्ली पुलिस-CAPF में 1871 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

Delhi Police SI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

ssc-si-recruitment-2026-delhi-police-capf-vacancy
Image Source: Social Media

Delhi Police SI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. SSC SI Recruitment 2026 के तहत कुल 1871 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 30 सितंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

इतनी मिलेगी सैलरी

दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर बनने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ सरकारी सेवा का अवसर मिलेगा. चयनित SI GD CAPF, SI Executive Delhi Police और SI CAPF पदों के लिए पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है. ऐसे में यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास मौका है, जो पुलिस और सुरक्षा बलों में अधिकारी स्तर की नौकरी हासिल करना चाहते हैं.

उम्र और योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है.

आवेदन शुल्क कितना है?

SSC SI Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, फीस और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी SSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अफसर बनने का सुनहरा मौका, DSP और डिप्टी कलेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स