BRICS 2026: समिट का आज आखिरी दिन, भारत मंडपम में फिर जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, जानें पूरा शेड्यूल

भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय BRICS समिट 2026 का रविवार को आखिरी दिन है. 12 सितंबर से शुरू हुए इस सम्मेलन में BRICS देश ग्लोबल गवर्नेंस, बहुपक्षवाद और अलग-अलग अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

Today is the final day of the BRICSsummit 2026 check the full day schedule
Image Source: ANI

BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय BRICS समिट 2026 का रविवार को आखिरी दिन है. 12 सितंबर से शुरू हुए इस सम्मेलन में BRICS देश ग्लोबल गवर्नेंस, बहुपक्षवाद और अलग-अलग अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. रविवार सुबह 9:55 बजे से BRICS सदस्य देशों, पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए बुलाए गए देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा. यह कार्यक्रम भारत मंडपम के लेवल-2 पर होगा. फिलहाल BRICS में 11 सदस्य देश हैं. इनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इंडोनेशिया शामिल हैं.

10:35 बजे होगी नेताओं की फैमिली फोटो

नेताओं के पहुंचने के बाद सुबह 10:35 बजे BRICS की आधिकारिक फैमिली फोटो होगी. इसका आयोजन भी भारत मंडपम के लेवल-2 पर किया जाएगा.

10:50 बजे शुरू होगा मुख्य ओपन सेशन

सुबह 10:50 बजे BRICS का मुख्य ओपन सेशन शुरू होगा. इसका विषय है- Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth. इसका मतलब मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के जरिए सभी के लिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य तैयार करना है. समिट के अंत में नई दिल्ली डिक्लेरेशन जारी किया जाएगा.

PM मोदी का पूरा शेड्यूल

BRICS बैठक के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

  • दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात.
  • दोपहर 3 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात.
  • दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात.
  • शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात.
  • शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये से मुलाकात.
  • शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा से मुलाकात.
  • शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से मुलाकात.

भारत की BRICS अध्यक्षता और प्राथमिकताएं

भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली है. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता कर चुका है. इस साल भारत ने अपनी अध्यक्षता के लिए ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ थीम रखी है. इसमें ‘Humanity First’ के सिद्धांत के तहत लोगों को सबसे ज्यादा महत्व देने पर जोर दिया गया है.

भारत की अध्यक्षता के दौरान देश के 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. इनमें BRICS के तीन प्रमुख क्षेत्रों- राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक और वित्तीय सहयोग और सांस्कृतिक व लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर काम किया गया. BRICS के सदस्य देश दुनिया की करीब 49.5 फीसदी आबादी, 40 फीसदी GDP और 26 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं.