बिहार में सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, 17 हजार पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Bihar SAP Recruitment: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने बिहार स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है.

Preparations to strengthen security in Bihar recruitment will be done on 17 thousand posts salary
Image Source: Social Media

Bihar SAP Recruitment: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने बिहार स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है.

इस बार भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले केवल भारतीय सेना से रिटायर्ड जवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता था, लेकिन अब अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी मौका दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि अनुभवी और प्रशिक्षित जवानों की नियुक्ति से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी.

वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव

योजना को लागू करने के लिए गृह विभाग ने बजट और वित्तीय मंजूरी मांगी है. प्रस्ताव में मानदेय बढ़ाने की भी बात है. जूनियर कमीशंड ऑफिसर का वेतन 35 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है. एसएपी जवानों का मानदेय 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह किया जा सकता है.

कितना खर्च आएगा?

सरकार के अनुसार, 17 हजार पदों पर बढ़े हुए वेतन के साथ भर्ती करने से राज्य पर हर साल करीब 642 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इन पदों में 150 अधिकारी, 16,300 जवान और 550 अन्य कर्मचारी शामिल होंगे.

बिहार की आबादी लगभग 13 करोड़ है. इसके मुकाबले पुलिस बल की संख्या कम मानी जाती है. सरकार का मानना है कि नई भर्ती से पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा.

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान को नहीं दिया भाव, एशिया कप की इस परंपरा को भारत ने रखा जारी