PM Kisan: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना को लेकर देश के करोड़ों किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

PM Kisan Yojana 22nd installment date Farmers will get money
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना को लेकर देश के करोड़ों किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की मदद दी जाती है. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं. पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को दी गई थी, इसलिए अब 22वीं किस्त का समय नजदीक माना जा रहा है.

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली से पहले किसानों को यह राशि दे सकती है. अनुमान है कि 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

यह योजना 2019 में शुरू हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है.

किन किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपये?

आम तौर पर किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं. लेकिन इस बार कुछ किसानों के खाते में 4,000 रुपये आ सकते हैं. यह अतिरिक्त पैसा बोनस नहीं है.

दरअसल, जिन किसानों को पिछली यानी 21वीं किस्त किसी तकनीकी कारण या अधूरी जानकारी की वजह से नहीं मिली थी, और उन्होंने अब अपनी गलती सुधार ली है, उन्हें पिछली और नई दोनों किस्तों का पैसा एक साथ दिया जा सकता है. ऐसे किसानों के खाते में 4,000 रुपये ट्रांसफर हो सकते हैं. बाकी किसानों को सामान्य रूप से 2,000 रुपये ही मिलेंगे.

ई-केवाईसी जरूरी

सरकार ने साफ किया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना जरूरी है. बिना ई-केवाईसी के पैसा जारी नहीं होगा.

अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीपी के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा, नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किस्त आने से पहले आप अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
  • ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.

इस तरह आप घर बैठे जान सकते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं और आपकी ई-केवाईसी पूरी है या नहीं.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, सरकार ने जारी की चेतावनी, इससे कैसे बचें?