पाकिस्तान आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा में इन 18 ठिकानों पर छापेमारी

NIA Raids Shahzad Bhatti: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों की जांच के तहत की गई.

NIA takes action Pakistani terrorist Shahzad Bhatti raids conducted 18 locations  Punjab Haryana
Image Source: ANI/ File

NIA Raids Shahzad Bhatti: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों की जांच के तहत की गई.

एजेंसी की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में कुल 18 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए.

डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त

छापेमारी के दौरान NIA ने कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है. जांच एजेंसी ने संदिग्धों की गतिविधियों, संपर्क नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की है, जो मामले की तह तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है.

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सबूतों को फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है ताकि सीमा पार से संचालित आतंकवादी साजिशों का पूरा नेटवर्क उजागर किया जा सके.

आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ की जांच

NIA की जांच का मुख्य फोकस पाकिस्तान से संचालित उस नेटवर्क का खुलासा करना है, जिसका संचालन कथित तौर पर शहजाद भट्टी कर रहा है. एजेंसी ने कुछ लोगों को आगे की पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किए हैं.

जांचकर्ताओं का मानना है कि भट्टी के सहयोगियों और समर्थकों ने विभिन्न आतंकी घटनाओं में भूमिका निभाई हो सकती है. इसी कड़ी में उनके संपर्कों और नेटवर्क की गहन पड़ताल की जा रही है.

रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमले से जुड़ा कनेक्शन

अब तक की जांच में मार्च 2025 में पंजाब के जालंधर स्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के तार शहजाद भट्टी से जुड़े पाए गए हैं. इस मामले में NIA ने अप्रैल 2026 में भट्टी को भगोड़ा घोषित करते हुए एक अन्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

हरियाणा के दो धमाकों की साजिश का भी आरोप

जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस थाने में हुए विस्फोट और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में हुए धमाके की साजिश भी कथित रूप से शहजाद भट्टी ने रची थी. NIA का कहना है कि इन मामलों में जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है और जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें- आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना से मुफ्त राशन तक... 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां