मोदी सरकार का बड़ा फैसला, प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान

Pralhad Joshi News: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है. प्रह्लाद जोशी के पास पहले से मौजूद विभागों के अलावा अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. यह फैसला शिक्षा मंत्री पद खाली होने के बाद लिया गया है.

Key decision by the Modi government Pralhad Joshi handed charge of the Ministry of Education
Image Source: Social Media

Pralhad Joshi News: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है. प्रह्लाद जोशी के पास पहले से मौजूद विभागों के अलावा अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. यह फैसला शिक्षा मंत्री पद खाली होने के बाद लिया गया है.

प्रह्लाद जोशी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और इससे पहले वह कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. केंद्र सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है.

शिक्षा मंत्रालय देश की शिक्षा नीति, स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और नई शिक्षा नीति जैसे बड़े मुद्दों से जुड़ा हुआ है. अब आने वाले समय में प्रह्लाद जोशी के सामने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा कामों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सांबा और कठुआ में सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन