Assam News: असम पुलिस ने राज्य में चल रहे एक आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक, यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को धुबरी, चिरांग और बारपेटा जिलों की पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की.
इस संयुक्त अभियान के दौरान एसटीएफ ने तीनों जिलों से एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
मोबाइल, सिम और दस्तावेज बरामद
पुलिस अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई अहम चीजें बरामद की गई हैं. इनमें पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और कुछ संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की जांच की जा रही है और इससे नेटवर्क की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.
The STF of Assam apprehended three suspected operatives of Shahzad Bhatti Network (SBN) - a Pakistan based terrorist-criminal network, from Assam.
— ANI (@ANI) July 25, 2026
In pic, left to right, Akramul Islam, Abul Hussain and Aminur Rahman.
(Pic: Assam STF) pic.twitter.com/EfjuQroHcq
जांच जारी
असम पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच अभी चल रही है. सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संपर्कों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.
ये भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: जिस अवैध बिल्डिंग में हुई 15 मौतें, उसे बुलडोजर से ढहाया गया, देखें वीडियो