व्यापक हितों को प्राथमिकता देकर... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान

Dharmendra Pradhan Resignation: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके फैसले का समर्थन किया है.

BJP President Nitin Navin major statement on Dharmendra Pradhan resignation
Image Source: Social Media

Dharmendra Pradhan Resignation: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके फैसले का समर्थन किया है.

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) समेत कई योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाई.

बीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है- नितिन नवीन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने देशहित को सबसे ऊपर रखते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. यह सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी और सेवा भावना को दिखाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस फैसले में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं देती है.

NEET विवाद के बीच लिया फैसला

NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले काफी समय से छात्रों और संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी शामिल था. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में छात्रों ने पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

प्रदर्शनकारियों ने की थी इस्तीफे की मांग

सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की कुछ मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया था. इनमें पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को मदद और प्रदर्शन में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं करने जैसी बातें शामिल थीं. हालांकि, प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर लगातार अड़े रहे.

धर्मेंद्र प्रधान ने ली पेपर लीक की जिम्मेदारी

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने NEET पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी ली है और कभी भी इस स्थिति से पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह करने और स्थिति को खराब करने की कोशिश की, लेकिन सरकार का उद्देश्य छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना है.

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा कि देश में माहौल को देखते हुए और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी भारतीय छात्र का भविष्य कानूनी विवादों में न फंसे और छात्र अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे सकें.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सांबा और कठुआ में सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन