MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस में 7,500 पदों पर बंपर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 7,500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है.

mp-police-constable-recruitment-2026-7500-posts-apply-dates
Image Source: Social Media

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 7,500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इनमें विशेष सशस्त्र बल के लिए 700 और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल GD के लिए 6,800 पद शामिल हैं. आवेदन 22 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे, जबकि फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

योग्यता और उम्र की शर्तें

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. सामान्य तौर पर 10 2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 8वीं पास की योग्यता निर्धारित है. उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के सामान्य और EWS वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 33 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

चयन प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के चरण से गुजरना होगा. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी. भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है. चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा और इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

MP Police Constable भर्ती राज्य में पुलिस विभाग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम मौका है. इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार MPESB के आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, SBI में 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?