Attack On Kharg Island: अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से डेडलाइन खत्म होने के बाद ईरान पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही हालात तेजी से बिगड़ते नजर आए. ईरान के सबसे अहम इलाकों में से एक खर्ग द्वीप पर जोरदार हमला होने की खबर सामने आई है.
खार्क द्वीप को ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ईरान का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजा जाता है. यहां बड़े-बड़े तेल भंडार और निर्यात सुविधाएं मौजूद हैं. इसलिए इस जगह पर कोई भी हमला सीधे तौर पर ईरान की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है.
हमले में क्या हुआ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस द्वीप पर हुए हमले बेहद तेज और असरदार थे. कई जोरदार धमाकों की आवाज पूरे इलाके में सुनी गई. हमले के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हालात तनावपूर्ण हो गए. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन है, लेकिन इसका असर काफी बड़ा माना जा रहा है.
दुनिया भर में बढ़ी चिंता
इस हमले के बाद सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है. क्योंकि खार्क द्वीप से बड़ी मात्रा में तेल निर्यात होता है, ऐसे में यहां पर हमला होने का मतलब है कि वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है.
इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. ऊर्जा बाजार से लेकर कूटनीतिक स्तर तक हलचल तेज हो गई है. कई देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे क्या होगा, इसे लेकर चिंता जताई जा रही है.
बढ़ता तनाव
ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था, और अब इस हमले के बाद हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. अगर स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- डॉलर बढ़े या घटे, फर्क नहीं पड़ता... राजपाल यादव का होस्ट ने उड़ाया मजाक, तो सलमान खान ने दिया करारा जवाब