डॉलर बढ़े या घटे, फर्क नहीं पड़ता... राजपाल यादव का होस्ट ने उड़ाया मजाक, तो सलमान खान ने दिया करारा जवाब

Salman Support Rajpal: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वजह है एक अवॉर्ड शो का वायरल वीडियो, जिसमें उनका मजाक उड़ाया गया. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने शो के होस्ट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

entertainment award show Host made fun of Rajpal Yadav Salman Khan gave a befitting reply
Image Source: Social Media

Salman Support Rajpal: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वजह है एक अवॉर्ड शो का वायरल वीडियो, जिसमें उनका मजाक उड़ाया गया. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने शो के होस्ट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं, फैंस लगातार राजपाल यादव के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं. इसी बीच सलमान ख़ान भी उनके समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने राजपाल यादव के लिए एक खास ट्वीट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान बातचीत में दुनिया में चल रहे युद्ध और तेल संकट का जिक्र हुआ. इस पर राजपाल यादव ने कहा कि दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है, युद्ध हो रहे हैं और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को समझना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि वो बस शांति की बात करना चाहते हैं. लेकिन उनकी इस बात पर शो के होस्ट ने मजाक कर दिया, जो वहां मौजूद लोगों और दर्शकों को पसंद नहीं आया. यहां तक कि कई स्टार्स भी इस पर हैरान नजर आए.

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने ट्वीट कर राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया. उन्होंने लिखा कि राजपाल यादव पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और सभी उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वो अपने काम में ईमानदारी और वैल्यू लाते हैं. सलमान ने यह भी कहा कि उन्हें काम की कभी कमी नहीं होगी और डॉलर ऊपर जाए या नीचे, इससे फर्क नहीं पड़ता. सबसे जरूरी है दिल से काम करना.

लोगों का रिएक्शन

सलमान खान के इस ट्वीट की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सही बात पर खुलकर बोलना जरूरी है. वहीं, कुछ लोग राजपाल यादव की सादगी और समझदारी की भी तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले पर राजपाल यादव की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत बनाएगा 1000 किलो के स्वदेशी बंकर बस्टर बम, दुश्मन के ठिकाने होंगे तबाह, और घातक होंगे सुखोई-राफेल!