डोनाल्ड ट्रंप का 'सीक्रेट प्लान' लीक, तीसरी बार भी बनेंगे राष्ट्रपति; जानिए कैसे हुआ खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का इशारा किया है.

Donald Trump secret plan leaked to become president for the third time
डोनाल्ड ट्रंप | Photo: ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने अमेरिका की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का इशारा किया है. NBC न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मैं मजाक नहीं कर रहा हूं." अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन, जो 1951 में लागू हुआ था, किसी भी राष्ट्रपति को दो बार से ज्यादा चुनाव जीतने की अनुमति नहीं देता. लेकिन ट्रंप का कहना है कि "ऐसे तरीके हैं जिनसे इसे किया जा सकता है."

क्या हैं दूसरे रास्ते?

NBC की पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या उनके उपराष्ट्रपति (VP) जेडी वांस चुनाव जीतकर बाद में पद छोड़ सकते हैं ताकि ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बन सकें, तो उन्होंने जवाब दिया, "यह एक तरीका है, लेकिन और भी रास्ते हैं." जब उनसे दूसरे रास्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ कहा, "नहीं."

ट्रंप का 'सीक्रेट प्लान'

इससे पहले जनवरी में हाउस रिपब्लिकन रिट्रीट में ट्रंप ने मजाक में पूछा था, "क्या मैं फिर से चुनाव लड़ सकता हूं?" रिपब्लिकन इवेंट्स में भी उन्होंने कई बार तीसरे कार्यकाल की इच्छा जताई. इस बार उनकी बातों को सबसे स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि वह किसी "गुप्त योजना" पर काम कर रहे हैं.

संविधान के अनुसार, दो बार निर्वाचित राष्ट्रपति तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता. लेकिन क्या ट्रंप कानूनी उपायों के जरिए इस नियम को चुनौती देंगे? यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ेंः 'NATO मेंबरशिप भूल जाओ जेलेंस्की', रूस पर भी आगबबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मैं पुतिन से नाराज हूं