LPG Gas Booking Online: देश के कुछ हिस्सों में हाल ही में रसोई गैस की किल्लत को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में चिंता फैल रही है. लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है. अब गैस बुकिंग का तरीका पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डिजिटल सेवाओं की मदद से गैस बुकिंग को बेहद सरल बना दिया है. अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ते, न ही लंबी कतारों में लगने की जरूरत है. भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस जैसी प्रमुख कंपनियों ने कॉल, एसएमएस, मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप जैसे स्मार्ट तरीके शुरू किए हैं.
भारत गैस (Bharat Gas)
भारत गैस के ग्राहक अब घर बैठे आराम से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. कंपनी ने एक विशेष टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 जारी किया है, जिस पर आप दिन-रात कभी भी कॉल करके गैस बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, इस नंबर का इस्तेमाल शिकायत दर्ज कराने या जानकारी हासिल करने के लिए भी किया जा सकता है.
अगर आप एसएमएस का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर "LPG" टाइप करके भेज सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो 1800-22-4344 नंबर को सेव करें और “Hi” लिखकर भेजें. आपकी बुकिंग की पुष्टि कुछ ही पलों में हो जाएगी.
इंडेन गैस (Indane)
इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए भी बुकिंग बहुत आसान हो गई है. कंपनी ने टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 जारी किया है, जिस पर आप किसी भी समय कॉल करके गैस बुक कर सकते हैं.
इसके अलावा, इंडेन ने व्हाट्सएप के जरिए भी बुकिंग की सुविधा दी है. आप 92296 92296 पर मैसेज करके अपनी गैस रिफिल करवा सकते हैं. अगर आपको किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव देना है, तो आप ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं: [email protected]
एचपी गैस (HP Gas)
एचपी गैस के ग्राहक भी अब डिजिटल तरीके से गैस बुक कर सकते हैं. कंपनी का टोल-फ्री नंबर 1800 233 3555 है, जिस पर आप कॉल करके गैस बुक कर सकते हैं. एचपी गैस ने मिस्ड कॉल सेवा भी शुरू की है, जिसके तहत आप 94936 02222 पर एक मिस्ड कॉल देकर अपनी बुकिंग करवा सकते हैं. इसके अलावा, व्हाट्सएप के जरिए 92222 01122 पर मैसेज भेजकर भी आप गैस बुकिंग कर सकते हैं. अगर आप एसएमएस या आईवीआरएस से बुकिंग करना चाहते हैं, तो 88888 23456 पर "HPGAS" लिखकर भेज सकते हैं या इसी नंबर पर कॉल करके बुकिंग करवा सकते हैं.
इन सभी तरीकों से गैस बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया है, और आपको बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी गैस की रिफिल प्राप्त हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' का जलवा, एडवांस बुकिंग में ही तोड़े रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग तय!