PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज बड़ी खबर है. केंद्र सरकार आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रही है. इस योजना के तहत लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे.
सरकार यह राशि सीधे लाभ हस्तांतरण प्रणाली के माध्यम से किसानों के खातों में भेजती है. इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी.
शाम 5 बजे जारी होगी किस्त
सरकारी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे असम की राजधानी गुवाहाटी से एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में करीब 18,640 करोड़ रुपये की राशि भेजेंगे.
जैसे ही यह राशि किसानों के खातों में पहुंचेगी, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भी आ जाएगा.
साल में मिलते हैं 6000 रुपये
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यानी हर चार महीने में 2000 रुपये सीधे खाते में भेजे जाते हैं.
सरकार अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी कर चुकी है और आज 22वीं किस्त किसानों को दी जाएगी.
ऐसे जांचें अपनी किस्त की स्थिति
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो अपनी किस्त की स्थिति आसानी से देख सकते हैं.
इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं.
पैसे कैसे निकालें
राशि खाते में आने के बाद किसान सीधे बैंक से पैसे निकाल सकते हैं. यदि बैंक दूर है तो नजदीकी जन सेवा केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, स्वयं सहायता समूह या किसान उत्पादक संगठन से भी मदद ली जा सकती है.
ई-केवाईसी करवाना जरूरी
सरकार ने इस योजना के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. यदि किसी किसान ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो उसकी किस्त रुक सकती है. इसके साथ ही बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना भी जरूरी है.
महिला किसानों को भी मिलेगा लाभ
इस योजना का फायदा बड़ी संख्या में महिला किसानों को भी मिल रहा है. जानकारी के अनुसार 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान इस योजना से लाभान्वित होंगी. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को बीज, खाद तथा खेती से जुड़े अन्य खर्चों में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा कदम, होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आएंगे 8 LPG टैंकर! नहीं होगी गैस की कमी