सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 2 लोगों की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. यह हादसा गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाबसी गांव के बाहर हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

Uttar Pradesh Major explosion at a firecracker factory in Saharanpur 4 feared dead 2 bodies recovered
Image Source: Social Media

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. यह हादसा गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाबसी गांव के बाहर हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

इस हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. मौके से अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं. विस्फोट के कारण शवों के टुकड़े काफी दूर तक जा गिरे. पुलिस और प्रशासन की टीम बाकी लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

धमाके के बाद फैक्टरी में लगी आग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ. इसके बाद वहां आग की लपटें उठने लगीं. हादसे के समय फैक्टरी में करीब 24 लोग काम कर रहे थे. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.

ग्रामीणों में फैली दहशत

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में डर का माहौल बन गया. ग्रामीणों के अनुसार, यह पटाखा फैक्टरी काफी समय से चल रही थी. दिवाली के त्योहार को देखते हुए फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने फैक्टरी के आसपास का इलाका सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है. प्रशासन की टीम फैक्टरी में मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें- केमिकल उत्पादन में भारत बनेगा मजबूत, 8 वर्ग किलोमीटर में बनेंगे 3 बड़े केमिकल पार्क, जानें पूरी जानकारी