थैंक यू फ्रेंड्स... PM मोदी ने फिर शेयर किया वीडियो, लोगों का जताया आभार, जाने क्या कहा

PM Narendra Modi Video Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देशवासियों का धन्यवाद किया है. उन्होंने गुरुवार को पोस्ट किए गए अपने वीडियो पर लोगों की ओर से मिले प्यार, समर्थन और सकारात्मक सुझावों के लिए आभार जताया.

Thank you, friends PM Modi shared a video again and expressed gratitude to the people find out what he said
Image Source: Social Media

PM Narendra Modi Video Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देशवासियों का धन्यवाद किया है. उन्होंने गुरुवार को पोस्ट किए गए अपने वीडियो पर लोगों की ओर से मिले प्यार, समर्थन और सकारात्मक सुझावों के लिए आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया उनके लिए बेहद अहम है और वह आगे भी इसी तरह देशवासियों से जुड़े रहेंगे.

वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें देर रात लोगों से जुड़ने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं और सुझाव भेजे, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं.

उन्होंने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद."

जनता के प्यार को बताया अपनी ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनता का यही सहयोग और स्नेह मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि लोगों के सुझाव और प्रतिक्रिया उनके लिए महत्वपूर्ण हैं और ऐसे संवाद से जुड़ाव और मजबूत होता है.

आगे भी जारी रहेगा संवाद

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह आगे भी इसी तरह लोगों से जुड़े रहेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता और उनके बीच का यह रिश्ता आने वाले समय में और मजबूत होगा. उन्होंने कहा, "आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा."

अंत में फिर कहा- थैंक यू दोस्तों

अपने छोटे लेकिन खास संदेश के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सभी लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "थैंक यू... थैंक यू दोस्तों." पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. उनके इस संदेश पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में भीषण फिदायीन अटैक, सेना की चौकी को बनाया निशाना, इतने लोगों की हुई मौत