UPSC Recruitment 2026: हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं. जिनमें मात्र हजार या उससे भी कम उम्मीदवार सेलेक्शन पाते हैं. अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. UPSC ने आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2026 तय की है. उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि अप्लाई करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के बारे में ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद बिना समय गंवाए और अंतिम तारीख का इंतजार किए आवेदन कर दें.
इतने पदों पर होगी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत कुछ 44 पदों को भरा जाएगा. इनमें 16 पद IES के होंगे. वहीं 28 पद ISS के लिए निर्धारित किए गए हैं. बता दें कि यह दोनों ही सर्विस केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में गिनी जाती हैं.
आवेदन करने के लिए योग्यता
यदि उम्मीदवार IES पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं, ISS पद के लिए अप्लाई करने वालों के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या एप्लाइड सांख्यिकी विषय में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इसमें अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. वहीं नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं एससी, एसटी, महिला तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क पर पूरी छूट दी गई है.
ऐसे करें आवेदन
करेक्शन विंडो खोलेगा UPSC
UPSC आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो भी खोलेगा. इसके लिए समय तय किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म की गलती को सुधार सकेंगे. इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा. किसी अन्य वेबसाइट के जरिए किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: Nursing Jobs 2026: हिमाचल में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स की वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन