Nursing Jobs 2026: हिमाचल में निकली असिस्टेंट स्टाफ नर्स की वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: नर्सिंग की नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 government jobs in himachal pradesh
Image Source: Freepik

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: नर्सिंग की नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी. जो महिलाएं सरकारी नर्स बनना चाहती हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं.

योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. या फिर जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया होना चाहिए. केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. साथ ही हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड प्रमाण पत्र और हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है.

यहां करें रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर फॉर्म भरना होगा. इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरने होंगे.

फॉर्म भरने के बाद पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट अपने पास रखना चाहिए.

चयन प्रकिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन