उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! Group C के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के तहत असिस्टेंट, क्लर्क, रजिस्ट्रार समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

uksssc-group-c-recruitment-2026-553-posts-apply-online
Image Source: Social Media

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के तहत असिस्टेंट, क्लर्क, रजिस्ट्रार समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 553 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी होगी. अगर आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाती है तो अभ्यर्थियों को 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक उसमें सुधार का मौका मिलेगा. भर्ती परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा. अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा. कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.

फॉर्म भरने की स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाएं.
भर्ती से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई डिटेल दर्ज करके पहले पंजीकरण कर लें.
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें.
निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें.
फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.