नई दिल्ली, धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना अलग महत्व है. हर महीने कई त्योहार पड़ते हैं. आने वाले साल के पहले महीने जनवरी में मकर संक्रांति और लोहड़ी प्रमुख त्योहार हैं. लेकिन इनके अलावा भी कई अन्य त्योहार और महत्वपूर्ण तिथियां हैं आगामी जनवरी के महीने में. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष महीने में ही मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होने के दौरान जो मृत्यु को प्राप्त होते हैं वो कभी पुनः जन्म नहीं लेते. महाभारत में भी गंगा पुत्र देवव्रत भीष्म पीतामह मृत्यु शैया पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने माघ के महीने में शुक्ल पक्ष अष्टमी को अपना प्राण त्यागा था.
जनवरी में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार
सफला एकादशी-
पौष महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से हर काम में सफलता मिलती है. 7 जनवरी को सफला एकादशी है.
मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत
पौष महीने में मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी मंगलवार को है. इसी दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था. हर महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि होती है.
इसके अलावा प्रदोष व्रत भी इसी दिन है. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रोयदशी को यह व्रत रखा जाता है.
पौष अमावस्या
भारतीय पंचांग के मुताबिक, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहा जाता है. यह जनवरी में 11 तारीख को पड़ेगा.
पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
15 जनवरी को मकर संक्रांति है, इस दिन को उत्तरायण और पोंगल के नाम से भी मनाया जाता है.
पौष पुत्रदा एकादशी
2024 के जनवरी में पौष महिने में शुक्ल पक्ष एकादशी को पौष पुत्रदा कहते हैं. यह 21 जनवरी को है.
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 23 जनवरी को है.
पौष पूर्णिमा व्रत
25 जनवरी को पौष पूर्णिमा व्रत है. पौष महिने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को व्रत रख के सूर्य देव की अराधना की जाती है.
संकष्टी चतुर्थी
29 जनवरी को संकष्टी चतुर्थी है, जिसे लंबोदर संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है.
इन 4 कामों को करने से पहले हमेशा देख लें शुभ मुहूर्त, मिलेगी सफलता
सुबह इस मंत्र का जाप करके आंख खोलने से खुल जाएगी किस्मत; रोज करें ये उपाय, बनेंगे हर बिगड़े काम