Assam Election 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस ‘कमजोर’, दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल

Assam Election 2026: असम में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच कांग्रेस खेमे में भगदड़ जारी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदो लोई और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष भूपेंद्र बोरा ने आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया.

Bharat 24

Assam Election 2026: असम में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच कांग्रेस खेमे में भगदड़ जारी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदो लोई और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष भूपेंद्र बोरा ने आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई दिखी है. प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद तक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि असम कांग्रेस के नेता पार्टी नेतृत्व द्वारा सुनवाई ना होने और गौरव गोगोई की कार्यप्रणाली से नाराज हैं और इसी कारण वो दशकों बाद कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं. तो वहीं लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने की घटना ने कांग्रेस को चुनावी रण में बेहद कमजोर स्थिति में खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा घोषित; ऐसे करें चेक