बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

Bengal BJP Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे अब तक कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है.

West Bengal Election 2026 Second BJP Candidates List
Image Source: Social Media

Bengal BJP Candidates List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे अब तक कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम थे, और अब दूसरी सूची ने पार्टी के चुनावी अभियान को एक नया मोड़ दिया है. यह सूची पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कई प्रमुख चेहरे और नए उम्मीदवारों को टिकट मिला है, जो चुनावी मैदान में अपनी किस्‍मत आज़माएंगे. 

इन बड़े चेहरों को मिला टिकट

पार्टी ने अपने इस नए अपडेट में कुछ प्रसिद्ध नेताओं और चुनावी चेहरों को टिकट दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक को माथभंगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है. रूपा गांगुली, जो महाभारत धारावाहिक में द्रौपदी के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं, अब चुनावी राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी.

इसी के साथ पार्टी ने पश्चिम बंगाल के पूर्वांचल क्षेत्र के प्रभावशाली नेता अर्जुन सिंह को नोआपड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है. अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में थे, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. हालांकि, वह कुछ समय के लिए नाराज होकर पार्टी छोड़ने के बाद अब फिर से बीजेपी में लौटे हैं.

ये रही पूरी लिस्ट

युवाओं और अभिनेताओं का ध्यान

बीजेपी ने इस सूची में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया है. प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रनील खान को बहाला पश्चिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, मशहूर बंगाली अभिनेता हिरण चटर्जी को श्यामपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. यह पहली बार नहीं है, जब हिरण चटर्जी को बीजेपी ने टिकट दिया है. वह पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में खड़गपुर सदर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे, और इस बार उनकी सीट में बदलाव किया गया है.

अधिकारी वर्ग के लिए भी टिकटों का ऐलान किया गया है. आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को जगतदल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई देवेंदु अधिकारी को एगरा से टिकट दिया गया है. यह सीट पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है, क्योंकि सुवेंदु बंगाल में बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं.

पहली सूची में भी बदलाव

बीजेपी ने अपनी पहली सूची में भी कुछ बदलाव किए हैं. विष्णुपुर विधानसभा सीट से अग्निश्वर नस्कर को टिकट दिया गया था, लेकिन अब इस सीट पर बिस्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है. यह बदलाव पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं, ताकि अधिक प्रभावशाली और लोकप्रिय उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जा सके.

ये भी पढ़ें: West Bengal: TMC की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, इस सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी