सुबह इस मंत्र का जाप करके आंख खोलने से खुल जाएगी किस्मत; रोज करें ये उपाय, बनेंगे हर बिगड़े काम

सुबह के समय जग कर हमें केवल ये उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं. हम आपको इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं के साथ विज्ञान को भी समझाएंगे.

सुबह इस मंत्र का जाप करके आंख खोलने से खुल जाएगी किस्मत; रोज करें ये उपाय, बनेंगे हर बिगड़े काम

सुबह जल्दी उठना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में जागने से हमें सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. लेकिन इसके पीछे का विज्ञान देखें तो सुबह जागना हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाता है. इसलिए ही वेदों-पुराणों में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागने पर जोर दिया गया है. आमतौर पर सुबह 3:30 से 4 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है. वहीं सर्दियों के दिनों में 4:30 बजे से 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है.
सुबह के समय जग कर हमें केवल ये उपाय करने से कई लाभ मिलते हैं. हम आपको इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं के साथ विज्ञान को भी समझाएंगे.

जागते ही इस मंत्र का करें जाप

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥

अर्थ- हमारे हाथ के अगले भाग में लक्ष्मी जी वास करती हैं, मध्य भाग में विद्या की देवी सरस्वती जी का वास होता है और मूल भाग में भगवान विष्णु जी वास करते हैं. प्रातः काल मैं इनका दर्शन करता हूँ.  

करें यह उपाय-

सुबह के समय उठकर हमें बिस्तर पर ही अपनी आंख खोलने से पहले ही पहले हाथ जोड़कर इस मंत्र का जाप करना चाहिए. ततपश्चात अपनी दोनों हाथों को खोलकर (हाथों को आपस में सटा कर) उन्हें देखना चाहिए. अपनी हाथों को देखने के बाद उसे चेहरे पर फेर लेना चाहिए. 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से हमें ऋद्धि सिद्धि और बल व विद्या का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही हमारा पूरा दिन आनन्दपूर्वक व्यतीत होता है. 

क्या है हाथ देखने के पीछे विज्ञान?

यदि आप सोकर उठते हैं और अचानक से रोशनी में अपनी आंखें खोलते हैं तो इसका बुरा असर आपकी आंखों पर पड़ता है. सोकर उठते ही हमें किसी दूर की वस्तु को भी नहीं देखना चाहिए. आंखों के लिए यह हानिकारक होता है. क्योंकि हमारी आंखें रात भर बन्द होती हैं और सुबह नींद खुलने के बाद अचानक प्रकाश में आंख खोलने से हमारी आंखों की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अपनी हथेलियों को देखने से हमारी आंखे स्थिर हो जाती हैं.

चेहरे को भी मिलता है लाभ

सुबह जब हम मंत्र पढ़ कर अपनी हथेलियों को देखने के बाद चेहरे पर घुमाते हैं तो इससे हमारी त्वचा में निखार आता है. सोकर उठने के समय हमारी हथेलियों का तापमान गर्म होता है, इसका तापमान जब हमारे चेहरे पर पहुँचता है तो चेहरे पर निखार आता है. चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए अपने हथेलियों को आपस में रगड़ कर गरम करने के बाद उसे चेहरे पर लगाने की प्रक्रिया योग में भी शामिल है. 

क्या है मंत्र पढ़ने के पीछे विज्ञान?

आज के समय में लोग सुबह उठते ही अपने दिनचर्या में व्यस्त हो जाते हैं. सुबह उठने के साथ ही अपने सारे कामों की घण्टी दिमाग में बजने लगती है और लोग उसे पूरा करने में जुट जाते हैं. ऐसे में हमारे मस्तिष्क को स्थिर होने का समय नहीं मिल पाता. सुबह उठने के साथ ही व्यस्त हो जाने से मानसिक तनाव में वृद्धि होती है. 
इसलिए सुबह-सुबह जग कर हम यदि किसी मंत्र का उच्चारण/जाप करते हैं तो हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही हमारे दिमाग को स्थिरता मिलती है. मंत्र का जाप करके दिनभर हमें प्रसन्नता और सकारात्मक का अनुभव होता है. आज के व्यस्त जीवन में यह प्रक्रिया हमें मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने में बेहद सहायक है.

ये भी पढ़ें-  अगर आप भी रोज करते हैं रात में ये काम, तो हो जाएं सावधान! वरना बाद में बढ़ जाएगी मुसीबत