IND vs PAK Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है. भारतीय टीम अपने पहले दोनों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर चुकी है. पहले मैच में अमेरिका को रौंदा और दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से हराया. अब यह अजेय रथ श्रीलंका की ओर प्रस्थान कर गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को भिड़ंत होगी. करोड़ों क्रिकेट फैंस इस हाई वॉल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम को धूल चटाने के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रही है.
बता दें कि दोनों ही टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दो-दो जीत अपने नाम कर चुकी है. अब दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा. आइए इस मुकाबले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स जानते हैं.
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा. यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस 6:30 बजे होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसे मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप (IND vs PAK Live streaming FREE Apps) पर देख सकते हैं. साथ ही मुकाबले से जुड़ी अन्य खबरें और अपडेट्स भारत 24 की वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं.
भारतीय टीम
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान टीम
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.
ये भी पढ़ें: भारत के साथ मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाई गंदी मानसिकता, अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात