भारत के साथ मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाई गंदी मानसिकता, अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात

IND vs PAK: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में अमेरिका और नामीबिया को हराकर मजबूत शुरुआत की है. अेमिरका के खिलाफ बल्लेबाजी करने के बाद नामीबिया से मैच से पहले ही भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे.

match with India former Pakistani bowler Mohammad Aamir showed dirty mentality Abhishek Sharma
Image Source: Social Media

IND vs PAK: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में अमेरिका और नामीबिया को हराकर मजबूत शुरुआत की है. अेमिरका के खिलाफ बल्लेबाजी करने के बाद नामीबिया से मैच से पहले ही भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे. उन्हें फेट में इन्फेंकशन के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. हालांकि, अभी भी 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

जानकारी के अनुसार, अभिषेक को पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पूरी तरह फिट नहीं बताए जा रहे हैं. इसी वजह से पाक के खिलाफ उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा.

मोहम्मद आमिर का विवादित बयान

अभिषेक की फिटनेस पर चल रही चर्चा के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तानाी टीवी शो में बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने अभिषेक के खेल को “हाई-रिस्क” बताया. उनका कहना है कि अभिषेक हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. आमिर के मुताबिक, तकनीकी तौर पर उन्हें अभी खुद को और बेहतर साबित करना होगा और स्विंग गेंदबाजी व शरीर की ओर डाली गई गेंदों से उन्हें रोका जा सकता है.

अमेरिका के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

बीमारी के बावजूद अभिषेक अमेरिका के खिलाफ एक मैच में उतरे थे, लेकिन उस मुकाबले में वह खाता नहीं खोल पाए. मैच के बाद उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमारी के दौरान उनका वजन भी करीब 2 किलो कम हुआ है.

ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, तुरंत कर लें ये जरूरी काम, Apple ने दी सलाह