PM Modi Latest News: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए ऑफिस सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया और आधिकारिक रूप वहां अपना काम शुरु कर दिया. इस नए दफ्तर में प्रवेश के साथ ही पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने इस नए दफ्तर से पहला चार ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे किसान, महिला और युवाओं को खासा फायदा मिलेगा.
गौरतलब है कि इन नए भवन में ही कई अन्य दफ्तर भी होंगे. जैसे NSA का दफ्तर, कैबिनेट मंत्रियों की ऑफिस सहित सरकार के जुड़े अन्य अधिकारी भी यहीं बैठेंगे. इसके साथ ही इसी भवन में अब कैबिनेट की बैठक भी होगी. इन भवनों में डिजिटल ऑफिस सिस्टम, केंद्रीकृत रिसेप्शन और नागरिकों के लिए खास पब्लिक इंटरफेस जोन बनाए गए हैं, जिससे सरकारी कामकाज तेज और पारदर्शी हो सकेगा.
देशवासियों की सेवा के अटूट संकल्प और 'नागरिक देवो भव' की पावन भावना को साथ लेकर, आज ‘सेवा तीर्थ’ को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य मिला।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के लिए हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
मेरी कामना है कि यह आने वाली पीढ़ियों को… pic.twitter.com/YWYUuSHtsD
PM RAHAT स्कीम: हर नागरिक को मिलेगा कैशलेस इलाज
सरकार ने PM RAHAT स्कीम को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना या अन्य हादसों में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी या देरी की वजह से किसी की जान न जाए और पीड़ित को तुरंत इलाज मिल सके.
लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़कर 6 करोड़
सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. अब तक 3 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि यह लक्ष्य मार्च 2027 तक रखा गया था. इस उपलब्धि को देखते हुए सरकार ने नया लक्ष्य तय किया है. अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा.
किसानों के लिए बड़ा फैसला
कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे देश में गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट और सप्लाई चेन जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा. इससे किसानों को अपनी फसल का सही दाम मिलने में मदद मिलेगी.
स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 शुरू करने का फैसला किया है. इस फंड से डीप टेक, नई तकनीक, शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को सपोर्ट मिलेगा. इससे देश में नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
बेहतर प्रशासन की दिशा में कदम
पहले कई मंत्रालय सेंट्रल विस्टा इलाके में पुराने और अलग-अलग भवनों में काम कर रहे थे, जिससे तालमेल की कमी, ज्यादा मेंटेनेंस खर्च और काम में रुकावट आती थी. अब सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन जैसे नए कार्यालय परिसरों में मंत्रालयों को एक ही जगह आधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस योजना की हुई शुरुआत; लाइट होगी सस्ती