Today Weather: अगले 12 घंटे में 3 राज्यों में होगी बारिश! फिर बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. जहां एक ओर गर्मी की हल्की दस्तक महसूस होने लगी है, वहीं दूसरी ओर बारिश और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

Today Weather rain in 3 states in the next 12 hours cold Dense Fog
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

Today Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. जहां एक ओर गर्मी की हल्की दस्तक महसूस होने लगी है, वहीं दूसरी ओर बारिश और ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटे के भीतर तीन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड कुछ दिन और बनी रह सकती है.

पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट पर खास ध्यान देने की सलाह दी गई है, क्योंकि आने वाले दिनों में वहां बारिश की संभावना जताई गई है.

इन 3 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. किसानों को खुले खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बारिश के असर से 16 फरवरी तक ठंड बढ़ सकती है.

उत्तर भारत के 25 जिलों में घना कोहरा

उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इससे दृश्यता कम रहेगी और सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश: आगरा, अलीगढ़, मथुरा, औरैया, बागपत, बदायूं, भदोही, हाथरस, जालौन, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, पीलीभीत

हरियाणा: गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद

पंजाब: अमृतसर, फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना

सुबह के समय वाहन चलाते वक्त लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

दिल्ली का आज का मौसम

दिल्ली में 13 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश नहीं होगी. सुबह हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. बारिश न होने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार पहुंच गया है. शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह के समय ठंड और कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है. गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, शामली, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशी नगर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर में घने कोहरे का असर रह सकता है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 'किस डे' पर इन 3 राशि के सिंगल लोगों को मिलेगा प्यार, पढ़े आज का लव राशिफल