तारिक रहमान से बात करके खुशी हुई... BNP प्रमुख से पीएम मोदी ने की फोन पर बात; जानें क्या कहा

Tarique Rahman: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. 299 सीटों वाली संसद में पार्टी ने 209 सीटें जीत ली हैं. बहुमत के लिए जरूरी 150 सीटों का आंकड़ा BNP ने आसानी से पार कर लिया है.

Nice to talk to Tariq Rehman PM Modi spoke to BNP chief on phone Know what was said
Image Source: Social Media

Tarique Rahman: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. 299 सीटों वाली संसद में पार्टी ने 209 सीटें जीत ली हैं. बहुमत के लिए जरूरी 150 सीटों का आंकड़ा BNP ने आसानी से पार कर लिया है. इस जीत के साथ ही पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

चुनाव नतीजों के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BNP अध्यक्ष तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि तारिक रहमान से बात करके उन्हें खुशी हुई और उन्होंने चुनाव में शानदार जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत, बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की नई सरकार की कोशिशों में सहयोग के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करता रहेगा.

पीएम मोदी का संदेश

इससे पहले चुनाव नतीजे आते ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तारिक रहमान को जीत की शुभकामनाएं दीं थी. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है. साथ ही भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों पर मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई.

भारत को BNP ने कहा धन्यवाद

चुनाव नतीजों को मान्यता देने के लिए BNP ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. पार्टी का कहना है कि एक लोकतांत्रिक देश द्वारा जनता के फैसले का सम्मान करना अच्छी परंपरा है. BNP की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनादेश को स्वीकार करना सराहनीय कदम है. उन्होंने पार्टी की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि तारिक रहमान के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के रिश्ते और मजबूत होंगे.

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर टिकी निगाहें

नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के रिश्तों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. BNP नेताओं का मानना है कि आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- 'बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत', पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, जानें क्या कहा?