'बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत', पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, जानें क्या कहा?

ढाका में हुए आम चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है.

PM Modi congratulated Tariq Rahman on his victory in Bangladesh
Image Source: Social Media

Banlgadesh Election: ढाका में हुए आम चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है. चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बड़ी जीत मिली है. पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को जीत पर नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने संदेश में कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा.

पीएम मोदी का संदेश

चुनाव नतीजे आते ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तारिक रहमान को जीत की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है. साथ ही भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों पर मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई.

बीएनपी को दो-तिहाई बहुमत

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव में बीएनपी ने 209 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है. वहीं जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को 68 सीटें मिली हैं. चुनाव आयोग की ओर से जल्द आधिकारिक नतीजों की घोषणा होने की उम्मीद है.

जीत के बाद संयम का संदेश

बीएनपी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि बड़ी जीत के बावजूद कोई विजय जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी. पार्टी का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता संभालने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

बता दें कि तारिक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और अब उनके बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- IND vs NAM: हार्दिक पांड्या ने की कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने