IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला मुकाबला एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुका है. पाकिस्तान सरकार की ओर से यह साफ किया गया है कि उनकी टीम 2026 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. इस मुद्दे पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के फैसले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की.
"हमारी फ्लाइट बुक है"
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, हमारी फ्लाइट बुक है और वह मुकाबले के लिए श्रीलंका जा रहे हैं. भले ही पाकिस्तान ने मुकाबले का विरोध किया है, लेकिन हम तो मुकाबले के लिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने 2025 एशिया कप को लेकर बात करते हुए कहा कि हमने एशिया कप में भी खेला था, जिसमें कुल तीन बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी.
"उनकी तरफ से मना हुआ"
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए हमने मना नहीं किया, बल्कि उनकी तरफ से मना हुआ है. आईसीसी ने हमें शेड्यूल दिया. हमारी फ्लाइट बुक है और हम वहां (कोलंबो) जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि टीम में यही बातचीत चल रही है कि हम 07 फरवरी को पहला मुकाबला खेलेंगे और फिर हम वहां जाएंगे. हमने उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला है. हमें बताया गया कि 15 फरवरी को मैच है और वह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर है. अगर हमें मौका मिलेगा, तो हम खेलेंगे. आगे सूर्या ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए भी यह एक कठिन फैसला है.
भारत का वर्ल्ड कप अभियान
टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उनका पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ होगा. इसके बाद भारत की टीम नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से भिड़ेगी.
ये भी पढ़ें: WPL 2026 Final: DC vs RCB फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश! कितनी है प्राइज मनी?