Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सिर्फ छुट्टी के लिए ही खास नहीं माना जाता, बल्कि हिंदू धर्म में इसे सूर्यदेव की आराधना के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होने और करियर से जुड़ी परेशानियां कम होने की भी मान्यता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है.
रविवार के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ के साथ कुछ खास बातों का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं में इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी को शुभ नहीं माना गया है. कहा जाता है कि रविवार को इन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं रविवार के दिन किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है और इस दिन कौन से दान किए जा सकते हैं.
रविवार को इन चीजों की खरीदारी से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन घर की मरम्मत से जुड़ी चीजें खरीदने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस दिन ऐसी वस्तुओं की खरीदारी करने से सूर्य से संबंधित दोष का प्रभाव पड़ सकता है. मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.
इसके अलावा रविवार को बगीचे के रखरखाव से जुड़ी चीजें खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता. इसी तरह लकड़ी से बनी वस्तुओं की खरीदारी से भी इस दिन परहेज करने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को लोहे का सामान खरीदना भी उचित नहीं माना जाता. अगर ऐसी चीजों की जरूरत हो तो इन्हें किसी दूसरे दिन खरीदना बेहतर माना जाता है.
रविवार को इन चीजों का करें दान
रविवार के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और गुड़ का दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा दूध या दूध से बने अन्य उत्पादों का दान करना भी शुभ माना जाता है.
रविवार को जरूरतमंदों को अनाज, फल और कपड़े दान करना भी पुण्यदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता ला सकता है. वहीं सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित कर उनकी विधि-विधान से पूजा करने से दिन की शुरुआत भी शुभ मानी जाती है.
ये भी पढ़ें- आर्थिक दिक्कतों से हैं परेशान? रविवार को हस्त नक्षत्र में करें ये उपाय, पैसों की परेशानी होगी दूर