शाहरुख उनसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर... हॉलीवुड के "एक्वामैन" ने किया किंग खान की जमकर तारीफ; जानें क्या कहा

Jason Momoa On Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज से उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता है.

Shahrukh is a better actor and performer than him Hollywood jason momoa praised King Khan a lot
Image Source: Social Media

Jason Momoa On Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज से उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता है. फैंस के साथ-साथ कई बड़े भारतीय और इंटरनेशनल सितारे भी उनके काम के मुरीद हैं. हॉलीवुड के कई स्टार्स भी अक्सर शाहरुख की तारीफ करते नजर आते हैं.

हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता टैरी क्रूज ने शाहरुख के स्टारडम की तुलना फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अभिनेता टॉम क्रूज जैसे बड़े नामों से की थी. अब एक और हॉलीवुड स्टार ने शाहरुख की खुलकर तारीफ की है.

जेसन मोमोआ ने की शाहरुख की सराहना

हॉलीवुड अभिनेता जेसन मोमोआ ने हाल ही में शाहरुख खान के बारे में बात की. दोनों कई मौकों पर मिल चुके हैं. हाल ही में वे सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स’ में भी साथ नजर आए थे. ‘एक्वामैन’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से पहचान बनाने वाले जेसन इन दिनों अपनी फिल्म ‘द रेकिंग क्रू’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शाहरुख के साथ मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के काम के फैन हैं. जेसन ने शाहरुख को बहुत प्यारा और जेंटलमैन बताया. उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख उनसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं और उनके बीच आपसी सम्मान का रिश्ता है.

जेसन मोमोआ का करियर

46 साल के जेसन मोमोआ का जन्म 1 अगस्त 1979 को अमेरिका में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में टीवी शो ‘बेवॉच’ से की थी. साल 2011 में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के पहले सीजन में खाल ड्रोगो का किरदार निभाकर उन्हें बड़ी पहचान मिली.

इसके अलावा वह ‘फ्रंटियर’, ‘सी’ और ‘चीफ ऑफ वॉर’ जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं. फिल्मों की बात करें तो वह ‘ड्यून’ और ‘फास्ट’ फ्रेंचाइजी से भी जुड़े रहे हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘द रेकिंग क्रू’ का फैंस को इंतजार है.

ये भी पढ़ें- बिहार में सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, 17 हजार पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी मिलेगी सैलरी