Rajasthan News: राजस्थान की विकास यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोधपुर और पचपदरा यात्रा के बाद प्रदेश में विकास परियोजनाओं को लेकर नई रफ्तार देखने को मिल रही है.
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और समर्थन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में नई ऊर्जा और उत्साह नजर आ रहा है. अब मुख्यमंत्री को प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने की जिम्मेदारी मिली है.
इसी मिशन के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली का दौरा किया, जहां उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य राजस्थान से जुड़ी विकास योजनाओं और लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाना रहा.
ये भी पढ़ें- बगराम एयरबेस वापस लेना... ट्रंप के सपनों पर तालिबान ने फेरा पानी, भारत को लेकर कही बड़ी बात