सीजफायर नहीं सौदा कर रहे ट्रंप-पुतिन! मैक्रों के कान में फुसफुसाए और ऑन रह गया माइक; देखें VIDEO

व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बहुपक्षीय बैठक में तब दिलचस्प मोड़ आ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का माइक बंद करना भूल गए और उनकी निजी बातचीत सार्वजनिक हो गई. इस ‘माइक मोमेंट’ में ट्रंप ने अनजाने में यह खुलासा कर दिया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक शांति समझौते के लिए तैयार हैं.

Putin wants to deal with trump on mic captured on video goes viral
Image Source: Social Media

व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बहुपक्षीय बैठक में तब दिलचस्प मोड़ आ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का माइक बंद करना भूल गए और उनकी निजी बातचीत सार्वजनिक हो गई. इस ‘माइक मोमेंट’ में ट्रंप ने अनजाने में यह खुलासा कर दिया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक शांति समझौते के लिए तैयार हैं. इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है.


बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे, लेकिन उनका माइक चालू था. बातचीत के दौरान ट्रंप ने मैक्रों से कहा कि मुझे लगता है कि पुतिन एक डील करना चाहते हैं. शायद मेरे साथ डील करना चाहते हैं. समझ रहे हो? ये सुनने में कितना क्रेजी लगता है!इस अनजाने कबूलनामे से ये साफ संकेत मिला कि अमेरिका और रूस के बीच पर्दे के पीछे कूटनीतिक हलचल तेज हो चुकी है.

कौन-कौन नेता थे बैठक में शामिल?

इस महत्वपूर्ण बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ-साथ यूरोप के कई प्रभावशाली नेता जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो प्रमुख मार्क रूटे, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लायन मौजूद थे. इन सभी नेताओं की मौजूदगी में अमेरिकी राष्ट्रपति की यह अनजानी टिप्पणी अब भू-राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन गई है.

शांति वार्ता की तरफ बढ़ता अमेरिका?

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात कर चुके हैं. उस मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए केवल एक स्थायी शांति समझौता ही एकमात्र रास्ता है. सीजफायर कोई समाधान नहीं. उनका रुख अब स्पष्ट रूप से बदल चुका है, और वह सीधे शांति समझौते की बात कर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि ट्रंप अब खुद को मध्यस्थ की भूमिका में देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: पत्रकार ने की तारीफ, जेलेंस्की ने धो डाला! कहा-पिछली बार भी आपने...माफी तक मांगनी पड़ी; ट्रंप भी हैरान