Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Monsoon Alert Heavy rain alert for several states including Delhi-NCR weather tomorrow
Image Source: Social Media

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के पास बना डीप डिप्रेशन मजबूत हो गया है. इसके असर से देश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ गई है और मानसून पूरी तरह सक्रिय है.

दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले दिन भी तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है. 30 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़ और बागपत समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 

पश्चिमी यूपी में 31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं. 2 से 4 अगस्त के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में भी बारिश का दौर जारी

बिहार में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है.

राजस्थान के 22 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में हुई भारी बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा.

30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून ट्रफ सक्रिय हो गई है. इसके चलते राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

  • बहुत भारी बारिश की संभावना: पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), हिमाचल प्रदेश और पंजाब
  • भारी बारिश की संभावना: पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और लक्षद्वीप

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें.

ये भी पढ़ें- Vande Mataram Bill: राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानिए नए कानून में क्या होंगे नियम