आज की डेट में iPhone यूज करना ट्रेंड बन गया है. यूजर्स तेजी से एंड्रॉइड छोड़कर iPhone की तरफ भाग रहे हैं. अगर आप भी iPhone यूजर्स हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं. क्योंकि एप्पल ने अपने यूजर्स को सलाह है. कंपनी की एडवाइस को इग्नोर करना यूजर्स को भारी पड़ सकता है. दरअसल एप्पल ने हाल ही में iOS 26.3 अपडेट रोल आउट की थी. एप्पल ने सलाह दी है कि अवेलेबल होती ही इसे इंस्टॉल कर लें. कंपनी के मुताबिक, iOS 26.3 में कई बग फिक्स और सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं. इसमें 39 सिक्योरिटी बग्स के पैचेज जारी किए हैं. इन 39 बग्स में एक ऐसा बग है, जिसका इस्तेमाल आईफोन की हैकिंग के लिए किया जा रहा है.
साइबर अटैक के खतरे में iPhone यूजर्स
एप्पल ने जानकारी दी है कि लिंक एडिटर से जुड़ी एक सुरक्षा खामी का दुरुपयोग किया जा रहा था. जब भी आईफोन या मैकबुक पर कोई प्रोग्राम लॉन्च होता है तो सबसे पहले यही कोड ओपन होता है. इस कोड में आई खामी के कारण हैकर्स आईफोन की एक्सेस ले सकते थे. ऐप्पल ने भी इस बात को मानते हुए कहा है कि उसे इस इश्यू की जानकारी है. इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस की एक्सेस अपने हाथ में ले सकते थे. अब कंपनी की तरफ से इसे फिक्स कर दिया गया है.
तुरंत इंस्टॉल करें अपडेट
अगर आप आईफोन चला रहे हैं और पुराने सॉफ्टवेयर को यूज कर रहे हैं तो फौरन नए अपडेट को इंस्टॉल कर लें. इसे इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा. इसके बाद जनरल में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद दिए गए इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए अपडेट को इंस्टॉल कर लें.
iOS 26.3 की खास बातें
iOS 26.3 के आने के बाद, आईफोन और एंड्रॉयड के बीच वायरलेस फाइल शेयरिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी. इसका मतलब यह है कि अब आप आसानी से Android से iPhone और iPhone से Android पर स्विच कर सकते हैं, और डेटा ट्रांसफर भी बिना किसी झंझट के हो जाएगा. iOS 26.3 में आपको एक नया नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग फीचर मिलेगा, जिससे अब आप अपने आईफोन से आने वाली सभी नोटिफिकेशन्स को थर्ड-पार्टी वीयरेबल्स (जैसे स्मार्टवॉच) पर भी देख पाएंगे. हालांकि, शुरुआत में यह फीचर केवल कुछ सीमित डिवाइसेस के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन समय के साथ यह सभी थर्ड-पार्टी वीयरेबल्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: इस शहर में खुला यूनिक कैफे, जहां AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ कॉफी डेट पर जा रहे लोग; जानें पूरा कॉन्सेप्ट