US Soldiers Killed: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच जॉर्डन में हुए एक हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमला उस समय हुआ, जब अमेरिकी और सहयोगी सेनाएं ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कोशिश कर रही थीं.
हमले में एक सैनिक लापता
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह हमला 17 जुलाई को हुआ. इस दौरान दो सैनिकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य सैनिक अभी भी लापता है. उसकी तलाश जारी है.
चार सैनिक घायल हुए
हमले में चार अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए थे. उन्हें तुरंत जॉर्डन के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद सभी घायल सैनिकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अमेरिकी सेना ने बताया कि कुछ अन्य सैनिकों को भी हल्की चोटें आई थीं. उनका मौके पर ही इलाज किया गया और बाद में वे फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट गए.
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा तनाव
पश्चिम एशिया में पिछले कई महीनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और ज्यादा गंभीर होती जा रही है.
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक