CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब DigiLocker Results Portal के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. इस साल बोर्ड ने पहली बार नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की, जिसका उद्देश्य छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर देकर उनके प्रदर्शन में सुधार का मौका देना था. मुख्य और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम के बाद इस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो छात्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है.
पहली बार लागू हुई दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था
सत्र 2025-26 से लागू नई व्यवस्था के तहत कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य रखी गई, जबकि दूसरी परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक थी. जिन छात्रों को अपने अंकों में सुधार करना था, उन्होंने सेकेंड बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया. इस पहल का मकसद केवल परीक्षा का दबाव कम करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को अपनी क्षमता के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल करने का एक और अवसर उपलब्ध कराना भी था. बोर्ड का मानना है कि यह व्यवस्था भविष्य में मूल्यांकन प्रणाली को अधिक छात्र-केंद्रित बनाएगी.
फाइनल मार्कशीट में दर्ज होंगे सबसे अधिक अंक
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने दोनों बोर्ड परीक्षाएं दी हैं, उनकी अंतिम मार्कशीट में उसी परीक्षा के अंक शामिल किए जाएंगे जिसमें उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है. यानी दोनों प्रयासों में से अधिक अंक स्वतः अंतिम परिणाम का हिस्सा बनेंगे. इस फैसले से छात्रों को किसी अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सीधा लाभ मिलेगा.
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
जो भी छात्र सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे DigiLocker मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें: मैथ्स में मिले थे सिर्फ 51 नंबर, ISRO की जॉब छोड़ी... अब पवन चंदना ने लॉन्च किया देश का पहला प्राइवेट रॉकेट