जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का असर, माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी

Vaishno Devi Update: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है. कई इलाकों में तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है.

Heavy rain in Jammu and Kashmir Mata Vaishno Devi pilgrimage temporarily suspended
Image Source: Social Media

Vaishno Devi Update: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है. कई इलाकों में तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा बंद करने का फैसला लिया है.

हजारों श्रद्धालु हुए प्रभावित

यात्रा रुकने के समय देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू और कटरा पहुंच चुके थे. कुछ लोग यात्रा शुरू कर चुके थे, जबकि कई रास्ते में थे. अचानक यात्रा बंद होने की सूचना मिलने के बाद सभी को वापस लौटना पड़ा.

दर्शन से पहले ही लौटना पड़ा

उत्तर प्रदेश के इटावा से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पैदल यात्रा करते हुए भवन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि खराब मौसम के कारण यात्रा रोक दी गई है. इसके बाद वे वापस कटरा लौट आए.

छुट्टियां खत्म होने से बढ़ी परेशानी

कई यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पहले से छुट्टियां लेकर यात्रा की योजना बनाई थी. लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें माता के दर्शन नहीं हो सके. अब उनकी छुट्टियां खत्म हो रही हैं, इसलिए वे ज्यादा समय तक जम्मू में रुक नहीं सकते और बिना दर्शन किए ही अपने घर लौट रहे हैं.

अमरनाथ यात्रा पर भी असर

खराब मौसम का असर सिर्फ माता वैष्णो देवी यात्रा पर ही नहीं पड़ा है. अमरनाथ यात्रा भी फिलहाल प्रभावित हुई है. सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं को अभी श्रीनगर की ओर नहीं भेजा जा रहा है.

23 जुलाई तक मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 23 जुलाई तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. इसी कारण सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल प्रमुख धार्मिक यात्राओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा के DGP अनुराग धनकड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में पाए गए मृत, आत्महत्या की आशंका