IND vs PAK: ये 11 खिलाड़ी टीम इंडिया को दिलाएंगे जीत! पाकिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

IND vs PAK Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इसी कड़ी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वॉल्टेज मुकाबला खेला जाएगा.

india vs pakistan Playing 11 T20 World Cup 2026 ind vs pak
Image Source: ANI/ File

IND vs PAK Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इसी कड़ी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वॉल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. बता दें कि अब तक दोनों टीमें अपने दो-दो मैच जीत चुकी हैं. अब तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया फुल फॉर्म में नजर आई है. 

करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हैं. चलिए जानते हैं कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है. टीम में स्पिनर्स की एंट्री हो सकती है तो वहीं तेज गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. 

ओपनिंग जोड़ी क्या बदलाव हो सकता है? 

भारत के ओपनर्स में एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि टी20 फॉर्मेट में भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनकी जगह पर संजू सैमसन को खिलाया गया था. ऐसे में अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी होती होती है तो संजू सैमसन को बैठना पड़ सकता है. हालांकि अभिषेक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए तो ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिखेगी. 

रिंकू सिंह हो सकते हैं बाहर 

वहीं मिडिल ऑर्डर में बदलाव की संभावना नहीं है. 3 नंबर पर तिलक वर्मा और 4 पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ही उतर सकते हैं. हालांकि रिंकू सिंह को बैठाया जा सकता है. उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में एंट्री मिल सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. हार्दिक पिछले मैच के हीरो रहे. नामीबिया के खिलाफ उन्‍होंने 52 रन की पारी खेली थी और 2 विकेट भी झटके थे.

कुलदीप को मिल सकता मौका

भारतीय की प्‍लेइंग 11 में कुलदीप यादव की भी एंट्री हो सकती है और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. टीम इंडिया सुंदर, कुलदीप, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के रूप में 4 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंपी जा सकती है. उनका साथ शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या दे सकते हैं.

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

भारतीय टीम

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार टीम इंडिया; TV-मोबाइल पर ऐसे देखें ये हाई वॉल्टेज मुकाबला