Ishan kishan vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. ईशान ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई.
हालांकि वह शतक नहीं बना सके. ईशान 77 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा रही.
Half-Century in no time! 👊
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Ishan Kishan brings up his 5️⃣0️⃣ off just 27 balls!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/0MJztCv81J
तेज अर्धशतक की सूची में शामिल
पारी की शुरुआत में भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन इसका असर ईशान पर नहीं पड़ा. उन्होंने अगले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. सातवें ओवर में ही उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.
ईशान अब भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैचों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले युवराज सिंह को पीछे छोड़ा. इस सूची में पहले नंबर पर मोहम्मद हफीज (23 गेंद) और दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा (24 गेंद) हैं.
पावर प्ले में बनाया नया रिकॉर्ड
ईशान किशन ने पावर प्ले के दौरान 42 रन बनाए. इसके साथ ही वह भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने एशिया कप 2025 में 35 रन बनाए थे. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं.
बड़ी पारियों की सूची में भी आगे
ईशान की 77 रन की पारी भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में चौथी सबसे बड़ी पारी है. उन्होंने 2007 में 75 रन बनाने वाले गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2022 में नाबाद 82 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान (79 रन, 2021) और तीसरे नंबर पर फिर विराट कोहली (नाबाद 78 रन, 2012) हैं.
ईशान किशन ने बतौर ओपनर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम था. कुल मिलाकर, ईशान की इस पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दी और उनके नाम कई अहम रिकॉर्ड दर्ज हो गए.
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान को नहीं दिया भाव, एशिया कप की इस परंपरा को भारत ने रखा जारी