गलत जगह U-turn लोगे तो... पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने किया मजेदार पोस्ट; जानें क्या लिखा

IND vs PAK: 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. मैच से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण था, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ind vs Pak Delhi Police made a funny post on Pakistan defeat Know what was written
Image Source: Social Media

IND vs PAK: 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. मैच से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण था, लेकिन टीम इंडिया ने मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा. गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते पाकिस्तान लक्ष्य हासिल नहीं कर सका. इस जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सोशल मीडिया पर भी जीत की खूब चर्चा हुई.

दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट

भारत की जीत पर दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. पोस्ट में लिखा गया, “गलत जगह U-turn लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे.” यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब शेयर किया.

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में पिच आसान नहीं थी, लेकिन उन्हें अपनी ताकत पर भरोसा था. उनका फोकस अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार खेलने पर था.

मेहनत का मिला फायदा

ईशान ने बताया कि उन्होंने खास तौर पर अपने ऑफ-साइड शॉट्स पर काफी मेहनत की है और इस मैच में उसका फायदा मिला. उनके मन में था कि अगर टीम 160-170 रन बना लेती है तो वह अच्छा स्कोर होगा. टीम इंडिया ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: इन 5 खिलाड़ियों के सामने पूरी पाकिस्तानी टीम का सरेंडर, सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया