Haryana: हिसार दौरे पर CM सैनी ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश, एयरपोर्ट का उद्घाटन

    हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने हिसार दौरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया.

    Haryana CM Address to BJP Workers
    Haryana CM Address to BJP Workers

    हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) हिसार दौरे पर हैं. यहां पर उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया.   

    बता दें कि चुनावी राज्य हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार दौरे पर हैं. यहां पर उन्होंने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. दरअसल हिसार एयरपोर्ट के फेज वन का काम साल 2018 में शुरु हुआ था, इसके बाद तेज गति से काम करते हुए इसके 10 हजार फीट लंबे रनवे का काम पूरा कर लिया गया. सीएम सैनी ने रनवे के साथ 318.45 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया. 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की दी बधाई 

    बता दें कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की प्रथम महिला नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी है. दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं

    सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनसेवा,राष्ट्र सेवा व समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित,नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

    यह भी पढ़ें- Haryana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, CM सैनी ने दी शुभकामनाएं