Haryana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, CM सैनी ने दी शुभकामनाएं

    हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी है. सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर भी साझा की.

    नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन की बधाई दी
    नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन की बधाई दी

    चंडीगढ़: देश की प्रथम महिला नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का आज 66वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी सिलसिले में बीजेपी शासित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी है.

    हरियाणा के सीएम एवं दिग्गज बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनसेवा,राष्ट्र सेवा व समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित,नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

    PM Modi ने राष्ट्रपति के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनको उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. उनकी बुद्धिमत्ता और गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा. उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले.”

    यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, BJP ने शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा किया है