CM Yogi Speech: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल जाति के नाम पर समाज को बांटने और आस्था से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने का काम कर रहा है. उन्होंने राम मंदिर और अयोध्या को लेकर विपक्ष के पुराने रुख का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही अब अयोध्या की आस्था की चिंता जताने लगे हैं. सीएम योगी ने कहा कि सनातन आस्था को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है और जनता सब कुछ देख रही है. उन्होंने विपक्ष के बदलते रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि अयोध्या और राम मंदिर को लेकर अब राजनीति की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Amit Shah in Delhi: शाह ने की पौधारोपण अभियान की शुरूआत, CM Rekha रहीं मौजूद | EXCLUSIVE