CM Yogi: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को एक ऐतिहासिक पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ जुटने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक महायज्ञ है, जिसे जनभागीदारी के जरिए सफल बनाया जाएगा. उन्होंने सभी जिलों, तहसीलों और संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
इस अभियान में वन विभाग, पर्यावरण विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन समेत कई सरकारी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी. सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना और प्रदेश को हराभरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाना है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घर, पार्क, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर इस अभियान का हिस्सा बनें. सरकार का दावा है कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनजागरूकता का भी बड़ा संदेश देगा.
ये भी पढ़ें-Operation Jism: ऑपरेशन 'जिस्म'...जिस्मफरोशी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा!