अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय बिताने के बाद नासा के क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर आखिरकार धरती पर वापस लौट आए हैं. वे स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित रूप से स्पलैशडाउन कर चुके हैं.
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर नासा और स्पेसएक्स की टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "स्पेसएक्स और नासा की टीमों को एक और सफल अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद!"
Congratulations to the @SpaceX and @NASA teams for another safe astronaut return!
— Elon Musk (@elonmusk) March 18, 2025
Thank you to @POTUS for prioritizing this mission! https://t.co/KknFDbh59s
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सुरक्षित वापसी पर अमेरिका में जश्न का माहौल है, और नासा व स्पेसएक्स की भूमिका की भी सराहना की जा रही है. इस उपलब्धि के साथ, व्हाइट हाउस ने भी इस मिशन को सराहा. व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, "वादे किए, वादे पूरे किए: राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का संकल्प लिया था, और उन्होंने अपना वादा निभाया."
PROMISE MADE, PROMISE KEPT: President Trump pledged to rescue the astronauts stranded in space for nine months.
— The White House (@WhiteHouse) March 18, 2025
Today, they safely splashed down in the Gulf of America, thanks to @ElonMusk, @SpaceX, and @NASA! pic.twitter.com/r01hVWAC8S
डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी किया एक्स पर पोस्ट
भारत में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी को देश और दुनिया के लिए गर्व और राहत का क्षण बताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "गौरव, गर्व और राहत का क्षण! पूरा विश्व इस महान भारतीय बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मना रहा है, जिसने अंतरिक्ष में अस्थिरता के बावजूद अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और निरंतरता के साथ इतिहास रच दिया है."
ये भी पढ़ेंः सुनीता विलियम्स को धरती पर वापस लाने वाले ड्रैगन कैप्सूल की खासियत क्या है? जानिए कैसे करता है काम