PM Kisan: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे. किसान लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे.
असम से जारी होगा पैसा
प्रधानमंत्री 13 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे. इसी दौरान वह किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे.
कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी पहले कोकराझार जाएंगे और इसके बाद गुवाहाटी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किसानों के खाते में पैसा कोकराझार से ट्रांसफर किया जाएगा या गुवाहाटी से.
प्रधानमंत्री 13 और 14 मार्च तक असम के दौरे पर रहेंगे. 14 मार्च को उनका कार्यक्रम सिलचर में भी तय है.
पहले भी कई किसानों के नाम हटे
इस योजना की पिछली किस्तों के दौरान कई किसानों को झटका लगा था. 20वीं किस्त जारी होने के समय करीब 30 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए थे. वहीं 21वीं किस्त का पैसा भी कई किसानों के खाते में नहीं पहुंच पाया था.
इसी वजह से कई किसानों को यह चिंता है कि उन्हें 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं.
ऐसे चेक करें खाते में आएगा पैसा या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार 2000 रुपये मिलेंगे या नहीं, तो इसे ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है.
लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
अगर आप लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी ऑनलाइन तरीका है.
सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि खेती से जुड़े खर्चों में उन्हें सहारा मिल सके.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने जारी किया ये नोटिस