वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल 2026 को एक बार फिर अपने बयान से पूरी दुनिया को चौंका दिया. उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए सभ्यता खत्म करने की धमकी दी. इस बयान के बाद दुनिया भर में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और सवाल उठने लगे कि क्या अमेरिका सच में ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है.
व्हाइट हाउस का स्पष्ट बयान
इन अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने तत्काल ही स्थिति को स्पष्ट किया. अमेरिकी प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि वह ईरान में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर विचार नहीं कर रहा है. यह बयान एक तरह से उन अटकलों को खत्म करने के लिए था, जिनमें कहा जा रहा था कि ट्रंप और उनके समर्थक तेहरान पर न्यूक्लियर अटैक करने की योजना बना रहे हैं.
जेडी वेंस का बयान
इस बयान के साथ-साथ जेडी वेंस का भी एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना के पास वह सारे उपकरण हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप के कड़े अल्टीमेटम को लागू करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. हालांकि, उनका यह बयान भी अटकलों को जन्म दे गया था, और लोग इसे ट्रंप के परमाणु हमले की संभावना के रूप में देखने लगे थे. बावजूद इसके, व्हाइट हाउस ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की.
ट्रंप ने दी खुली चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर धमकी भरी संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि, "आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा. मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा. हालांकि, अब जब हमारे यहां पूर्णतः सत्ता परिवर्तन हो चुका है, जहां अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग हावी हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हमें पता चल जाएगा, विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक. 47 वर्षों के जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मृत्यु का अंततः अंत होगा. ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे."
ये भी पढ़ें: आज रात एक सभ्यता का विनाश होगा... खर्ग द्वीप पर हमले के बाद आया ट्रंप का पोस्ट, ईरान के लोगों के लिए कही ये बात