आज रात एक सभ्यता का विनाश होगा... खर्ग द्वीप पर हमले के बाद आया ट्रंप का पोस्ट, ईरान के लोगों के लिए कही ये बात

Trump Threat To Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. उनके बयान को लेकर राजनीति और कूटनीति के स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

America Trump post came after the attack on Kharg said this for the people of Iran
Image Source: Social Media

Trump Threat To Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. उनके बयान को लेकर राजनीति और कूटनीति के स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में काफी गंभीर और भावनात्मक बातें लिखीं. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि एक पूरी सभ्यता खतरे में है और हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं. 

उनका कहना था कि जो कुछ होने वाला है, वह इतिहास के सबसे बड़े और अहम पलों में से एक हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा होते नहीं देखना चाहते, लेकिन हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कुछ बड़ा और अप्रत्याशित हो सकता है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि अब सत्ता में बदलाव हुआ है और नए लोग सामने आए हैं, जिनकी सोच अलग और पहले से कम कट्टर हो सकती है.

बदलाव की उम्मीद भी जताई

अपने बयान में ट्रंप ने एक तरफ चिंता जताई, तो दूसरी तरफ उम्मीद भी दिखाई. उन्होंने कहा कि अगर नए हालात सही दिशा में जाते हैं, तो कुछ अच्छा और बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है. उनका यह भी कहना था कि दुनिया के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो बहुत खास और निर्णायक होते हैं, और यह समय भी वैसा ही हो सकता है.

ईरान के लोगों के लिए संदेश

अपने पोस्ट के अंत में ट्रंप ने ईरान के लोगों के लिए भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी रक्षा करे और उनके लिए अच्छा हो. उन्होंने यह भी इशारा किया कि लंबे समय से चल रही समस्याओं और कठिन हालात का अंत हो सकता है.

क्यों बढ़ी हलचल?

ट्रंप के इस पोस्ट के बाद दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है. लोग इसे मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे चेतावनी मान रहे हैं, तो कुछ इसे बदलाव की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के 45 लाख लोगों को मिली बड़ी राहत, अवैध कॉलोनी वालों के लिए CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान